- Hindi News
- छात्रों की कापियां चेक करने के दिए निर्देश
छात्रों की कापियां चेक करने के दिए निर्देश
इटारसी| पीपलमोहल्ला स्थित बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल में जनशिक्षा केंद्र के स्कूलों के प्रधान पाठकों और शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्राचार्य इंद्राणी सिकरवार ने 14 फरवरी को आयोजित होने वाले मूल दक्षता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्टूडेंट्स की कापियां चेक करने, डेली डायरी बनाने और स्टूडेंट्स की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुकेश शुक्ला, सुरेश लखेरा प्रधानपाठक और शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।