पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस

पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| भाजपाके तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजन के लिए शहर के 34 वार्डों को तीन क्षेत्रों में बांटकर पुरानी इटारसी में गैलेक्सी गार्डन, पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह के निवास और पत्रकार भवन में कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर 13 से 15 फरवरी तक चलने वाले महा सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। सदस्यता महाअभियान प्रभारी गाडरवारा के पूर्व विधायक नरेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 13 से 15 फरवरी तक चलने वाले महा सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने बताया कि वार्डों में 15 सदस्यीय टीम बनाकर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। आजीवन सदस्यता शुल्क भरकर पार्टी पदाधिकारी और सदस्य पार्टी की आजीवन सदस्यता लेंगे। इस अवसर पर नपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, उमेश पटेल, शिवकिशोर रावत, जयकिशोर चौधरी, दीपक अग्रवाल, कल्पेश अग्रवाल, अशोक लाटा आैर पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।