पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल बिछाने के लिए रखी साढ़े चार घंटे तक बिजली बंद

केबल बिछाने के लिए रखी साढ़े चार घंटे तक बिजली बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी|ट्रांसमीशन कंपनी द्वारा बुधवार को केबल बिछाने का काम किया गया। जिसके कारण शहर के कुछ इलाकों की बिजली साढ़े चार घंटे तक गुल रही। बुधवार को नजूल पार्क के सामने से नई केबल बिदाने का काम शुरू किया। यह केबल करीब एक किमी तक बिछाई गई। इस दौरान विद्युत वितरण कंपनी ने दोपहर 11 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक गांधीनगर फीडर बंद रखा। जिसके कारण इस फीडर से जुड़े देशबंधुपुरा, गांधीनगर और उसके आसपास के इलाके साढ़े चार घंटे तक प्रभावित रहे।



पहले केबल बिछाने के लिए चार घंटे की कटौती की जाना थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे आधे घंटे तक और बढ़ा दिया गया था।