- Hindi News
- वेंडरों के विवाद में एक की हत्या, आरोपी फरार
वेंडरों के विवाद में एक की हत्या, आरोपी फरार
{वेंडर द्वारा वेंडर की हत्या का 10 दिनों में दूसरा मामला
नगरसंवाददाता.इटारसी
नगरके नाला मोहल्ला में शनिवार शाम एक वेंडर की एक अन्य वेंडर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा एफआईआर के बाद हत्या का कारण प्रथमदृष्टया मृतक द्वारा आरोपी का मजाक उड़ाना बताया गया है। मामले में मृतक के परिजनों ने अस्पताल में डाॅक्टरों के मिलने पर कुछ देर हंगामा भी किया। यह पिछले दस दिनों में दूसरा ऐसा मामला हंै जिसमें एक वेंडर ने दूसरे वेंडर की हत्या की हैं।
घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर मृतक शुभम भदौरिया उम्र 16 वर्ष अपने एक अन्य साथी सलमान के साथ रेलवे स्टेशन जा रहा था। मृतक और उसका साथी नाला मोहल्ला िस्थत नूरहक पब्लिक स्कूल के सामने पुलिया पर थे तभी आरोपी शहबाज खान और उसका मित्र राहुल लाल रंग की मोटरसाइकल पर पंहुचे और उनका मृतक शुभम से विवाद हो गया।
इस विवाद में शहबाज ने कटारनुमा चाकू निकलकर शुभम पर हमला बोल दिया। जिसमें शुभम के पेट और सीने पर चाकू से हमला किया गया। शुभम के साथ मौजूद सलमान ने बीच-बचाव की कोशिश की थी लकिन शहबाज के साथ मौजूद राहुल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मृतक को मौके पर छोड़कर आरोपी बाइक पर फरार हो गए। बाद में सलमान और मृतक के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सलमान की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जांच अधिकारी एसआई उत्तम सिंह जाटव ने हत्या का कारण मृतक द्वारा आरोपी का मजाक उड़ाना बताया हैं।
दस दिन में दूसरी हत्या
शनिवारको हुए इस हत्या कांड के पहले भी इस तरह का एक कांड हो चुका है जिसमें वेंडर की हत्या हुई है और आरोपी भी वेंडर है। घटना दस सितंबर की रात की है। बताया गया कि सूरजगंज निवासी किशन छाबड़ा पिता मंशाराम छाबड़ा की आपसी विवाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मनीष बाथरी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।
परिजनोंने किया हंगामा
घटनाके बाद मृतक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। इस बात को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। तक