- Hindi News
- सायबर क्राइम रोकने स्कूलों में दी जाएगी शिक्षा
सायबर क्राइम रोकने स्कूलों में दी जाएगी शिक्षा
सायबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए कक्षा सातवीं से बारहवीं तक सायबर अवेयरनेस की शिक्षा देने सायबर लॉ पायोनियर संस्था ने जागरूकता अभियान की शुरुआात की है। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक अजय मंजारिया ने बताया कि सायबर जागरूकता के लिए स्कूल लेवल से नेशनल लेवल तक सायबर टेलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित होगी। मंजारिया ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने स्कूलों में सायबर जागरूकता शिक्षा के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया हंै। स्कूल के स्टूडेंट्स को जागरुक करने उन्हें एक क्विज प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को उत्तर सहित प्रश्नावली दी जाएगी। प्रश्नोत्तर के माध्यम से क्विज की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट्स सायबर से जुड़े एटीकेट्स और सही उपयोग को सीख सकेंगे। क्विज प्रतियोगिता स्कूल लेवल से नेशनल लेवल तक होगी। इंटर स्कूल प्रतियोगिता 21 दिसंबर को होगी। यह प्रतियोगिता आॅफलाइन होगी। 22 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। इसके बाद चयनित स्टूडेंट्स लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकेंगे।
राष्ट्रीय संयोजक अजय मंजारिया ने बताया कि सायबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। क्विज के माध्यम से स्टूडेंट्स को सायबर के उपयोग और उससे जुड़े अपराधों से बचने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।