पुलिस ने की चालानी कार्रवाई
इटारसी. पहचानतेनही मैं कौन हूं, मेरे परिचित पुलिस में हैं आपकी बात करवा देता हूं, सर इस बार माफ कर दो अगली बार से गलती नही होगी। कुछ इस प्रकार की बात चालानी कार्रवाई के दौरान पकड़े गए युवा पुलिस से बोलते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शनिवार को सघन मोटर साइकल जांच अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने जयस्तंभ चौराहा, रेस्ट हाउस चौराहा और मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकल की जांच की। इस दौरान पुलिस ने बाइक का रजिस्ट्रेशन, बीमा और चालक का ड्राइविंग लायसेंस देखा। कागज पूरे नही होने पर पुलिस ने जुर्माने के रूप में चालानी कार्रवाई की। ट्रैफिक इंचार्ज एसआई विजयशंकर द्विवेदी ने बताया कि 30 बाइक चालकों से करीब पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया हंै। मोटरसाइकल चालकों ने पूरी सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर दिए थे जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हुई।