पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक मिलन समारोह आज

वार्षिक मिलन समारोह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी. श्रीरमेश प्रकाश मेहतो सामाजिक संस्थान के भारत कॉलिंग प्रोजेक्ट की एनुअल मीट का आयोजन 21 सितंबर को सुबह 9 बजे से शिव की बगिया में होगा। संस्थापक संदीप मेहतो ने बताया कि वािर्षक मिलन समारोह दो सत्रों में आयोजित होगा जिसमें पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। जिसमें संस्था से जुड़कर उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स अपने अनुभव सुनाएंगे। दूसरा सत्र दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगा जिसमें नेशनल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम की एमपी इंचार्ज डेजी यादव उच्च शिक्षा संस्थानों में ग्रामीण विद्यािर्थयों की स्थिति और उनकी समस्याओं पर आधारित रिसर्च प्रस्तुत करेंगी। इस सत्र में डेजी ग्रामीण स्टूडेंट्स को शैक्षणिक संस्थानों में आने वाली समस्याओं के सकारात्मक हल भी बताएंगी। इस अवसर पर संस्था के सदस्य और स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।