उर्मिला पाठक का निधन
इटारसी. लोकोफोरमेन कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के रूप में पदस्थ श्रीमति उर्मिला पाठक (58) का निधन शनिवार दोपहर 1 बजे शहर के एक निजी अस्पताल में हो गया। 12 बंगला निवासी उर्मिला पाठक ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को भोपाल डीआरएम से राजभाषा स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त किया था। शनिवार को अचानक उर्मिला के सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां ह्दय गति रूक जाने से उनका निधन हो गया। रविवार को शांतिधाम में उर्मिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उर्मिला के निधन पर रेलवे संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।