पीएम की चिट्ठी आई तो हुई सफाई
पीएम की चिट्ठी आई तो हुई सफाई
इटारसी।प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को देशव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू करने वाले हैं। इसको लेकर विभिन्न संस्थानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र भेजा गया है। इसी तरह का पत्र उच्च शिक्षा विभाग से एमजीएम कॉलेज को भी प्राप्त हुआ है। कालेज के प्राचार्य डॉ. एलएल दुबे ने बताया कि कॉलेज में नियमित होने वाले राष्ट्रगान के बाद कॉलेज के प्राध्यापक, स्टाफ और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की।