टीवीएस की स्कूटी झेस्ट लांच
टीवीएस की स्कूटी झेस्ट लांच
इटारसी| दोपहियावाहनों में स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए टीवीएस मोटर कंपनी ने स्कूटी झेस्ट को बाजार में उतारा है। महिलाओं की सबसे ज्यादा पसंदीदा स्कूटी श्रृंखला में टीवीएस ने 110 सीसी की झेस्ट मॉडल को लांच किया है। स्थानीय डीलर ताज टीवीएस पर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र िसंह रघुवंशी, टीएम सुलाभ समैया एवं संचालक मो. अथर खान की उपस्थिति में ग्राहकों के सम्मुख पेश किया है। इसमें 8 बीएचपी पावरफुल इंजिन, खराब रास्तों में आरामदायक सफर के लिए हाईड्रोलिक मोनो शाकब, कार लाईक स्पीडोमीटर स्टाईलिश एलईडी टेल लेंप है। ट्यूबलेस टायर, महिलाओं की सुविधा के लिए 19 लीटर केपेसिटी बाक्स दिया गया है। इस अवसर पर मो. अथर खान ने बताया यह 7.9 बीएचपी अधिकतम पावर और 8.7 एनएम अधिकतम टार्क पैदा करने में सक्षम है। स्कूटी जेस्ट 62 किमी प्रति लीटर माईलेज देती है और इसको 8 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 11.1 सेकंड का समय लगता है। नवरात्रि से इसकी डिलेवरी शुरु कर दी गई है।
मिठाईयों की विशेष श्रृंखला होटल श्री-निवास पर
इटारसी। दशहरा एवं दीपावली के लिए एडवांस मिठाईयों की बुकिंग प्रारंभ हो गई है। होटल श्रीनिवास के संचालक श्रीनिवास ने बताया कि त्योहारों मांग को देखते हुए राजस्थान एवं बिहार के कुशल कारीगरों द्वारा उच्च कोटि की मिठाईयाें की श्रृंखला होटल श्रीनिवास पर प्रारंभ हो चुकी है। जिसमें काजू बादाम, पिस्ता के अलग-अलग कई वैरायटी की मिठाईयां बिक्री हेतु उपलब्ध है। उन्होंने ग्राहकों की मांग पर पार्सल सुविधा भी प्रारंभ कर दी है। जिसमें सभी प्रकार की साउथ इंडियन आयटम की सभी रेंज उपलब्ध है। शहर के आसपास के ग्रामीणजनों की भी भारी भीड़ होटल में दिखाई दे रही है