नहीं मिल रहा खाद्यान्न और वेतन
नहीं मिल रहा खाद्यान्न और वेतन
इटारसी| सरकारीप्राथमिक और मिडिल स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले स्वसहायता समूहों को खाद्यान्न और राशि जारी नहीं हुई है। अक्टूबर माह से स्वसहायता समूहों को रसोइयों का वेतन भी नहीं मिला है। रसोइया उमा यादव ने बताया कि रसोइयों को मात्र 1000 रुपए मासिक वेतन दिया जाता है वह भी लंबे समय से प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। समूह के सदस्यों को कर्ज लेकर मध्याह्न भोजन की व्यवस्था करना पड़ रही है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश यादव ने जिला पंचायत से समूहों को समय पर राशि और खाद्यान्न जारी करने की मांग की है।