पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप ने किया मंदिर विस्थापन का विरोध

विहिप ने किया मंदिर विस्थापन का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी|रेलवे स्टेशनके सामने स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के विस्थापन के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे विहिप के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंदिर परिसर के पास हवन पूजन और राम नाम के जप से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने मंदिर के विस्थापन की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया।

सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर को विधि विधान से विस्थापित करने को लेकर चर्चा की जा रही है। इस पक्ष में अनेकों सामाजिक संगठनों ने अपनी सहमति देते हुए शहर विकास के लिए मंदिर के विधिवत विस्थापन के लिए भी ज्ञापन सौंपा है। इधर विहिप और बजरंगदल तो मंदिर का विस्थापन चाहता है और ही उसके स्वरूप में कोई परिवर्तन। अपनी इस मांग को लेकर सदस्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इस अवसर पर विभाग मंत्री गोपाल सोनी, शिव राठौर, राजकुमार बतरा, अनूप तिवारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

मंदिर विस्थापन के विरोध में धरना देते विहिप कार्यकर्ता।