- Hindi News
- नाटक की प्रस्तुति से बताए मोबाइल के दुष्प्रभाव
नाटक की प्रस्तुति से बताए मोबाइल के दुष्प्रभाव
मोबाइल पर लगातार बात करने से कानों की सुनने की क्षमता कम होती है, कान में फोन लगाकर लगातार गर्दन झुकाए रहने से रीढ़ की हड्डी और गर्दन की नसों में समस्या हो सकती है इसके साथ ही मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन कैंसर जैसी घातक बीमारियों के कारण बनते हैं। मोबाइल के उपयोग के ये दुष्प्रभाव मंच पर बच्चों ने संगीतमय नाट्य प्रस्तुति देकर समझाए। रानी अवंती विद्या निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को आयोजित हुआ।
इस अवसर पर स्पिक मैके अध्याय के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार शालिनी शर्मा की कथक प्रस्तुति भी हुई।
कार्यक्रम में स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन संस्था संचालक डॉ. प्रताप वर्मा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों और कथक नृत्यांगना शालिनी शर्मा को विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वार्षिक गतिविधियों के लिए स्टूडेंट्स को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डॉ.सीता सरन शर्मा, विश्वनाथ सिंघल, जितेंद्र ओझा, भारत भूषण गांधी, अरुण चौधरी, अरविंद राजवंशी, डॉ. आरबी अग्रवाल, जयकिशोर चौधरी, सुनील बाजपेयी उपस्थित थे। उपस्थित अभिभावकों ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।
इटारसी। मंच पर प्रस्तुति देते बच्चे।