स्कूल स्टाफ ने बच्चों को दिए जूते-मौजे
इटारसी| शहरके समीपस्थ गांव भट्टी में एक सरकारी स्कूल में जो बच्चे नंगे पांव स्कूल आते थे उन्हें स्कूल के ही स्टाफ द्वारा अपनी तनख्वाह में से जूते और मौजे खरीदकर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन विद्यार्थियों को शासकीय माध्यमिक शाला भट्टी में जूते मौजे प्रदान किए गए हैं।