ट्रेन में हुआ सूटकेस चोरी
इटारसी| जयपुर-चेन्नईएक्सप्रेस के कोच एस-6 की बर्थ 5 पर शनिवार को मधू कोठारी (38) यात्रा कर रही थीं। भोपाल स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद उनका सूटकेस चोरी हो गया जिसमें दो चांदी के सिक्के सहित सोने की चार अंगूठी, पैंडल, चैन 15 हजार रुपए नगद सहित अन्य जरूरी सामान था।
जीआरपी इटारसी ने कायमी कर डायरी भोपाल भेज दी है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 92 हजार रुपए बताई गई है।