सुपोषण शिविर 10 फरवरी को
इटारसी|महिला बालविकास विभाग के तत्वावधान में 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से अटल बाल पालक सम्मेलन और सुपोषण शिविर का आयोजन होगा। परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे ने बताया कि कार्यक्रम में विस अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, कलेक्टर संकेत भोंडवे के मुख्यातिथ्य में जनसहयोग सुधा पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा।