लोकसेवा हो लक्ष्य : तहसीलदार
इटारसी| लोकसेवक भी लोकसेवा के रूप में लोगों की मदद करता है। इसलिए हर लोकसेवक लोकसेवा को अपना लक्ष्य बना ले तभी लोकसेवा दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। यह बात लोकसेवा केंद्र केसला में लोक सेवा दिवस समारोह के दौरान अपने उद्बबोधन में तहसीलदार लालसिंह ने कही।
छात्राओंने लिखे निबंध: लोकसेवा प्रशासनिक और राजनैतिक स्तर से जन सामान्य को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का माध्यम है। यह बात गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहे।