गोदाम की मांग करेंगे व्यापारी
गोदाम की मांग करेंगे व्यापारी
इटारसी|लाइसेंस व्यापारीके लिए कृषि उपज मंडी समिति वारदाना, सुतली जैसे सामान को रखने के लिए छोटे- छोटे गोदाम बनाकर किराए पर दे। इस मांग को लेकर व्यापारी मंडी प्रबंधन को पत्र लिखेगी। यह निर्णय न्यू ग्रेन एंड आइल शीड मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। एसोसिएशन की द्विमासिक बैठक तीसरी लाइन स्थित कार्यालय में उपाध्यक्ष अनिल मित्तल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।