56 विकलांगों का हुआ रजिस्ट्रेशन
इटारसी| सामाजिकन्याय विभाग ने शुक्रवार को अतिशेष विकलांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगरपालिका में शिविर लगाया जहां तीस विकलांगों के प्रमाण पत्र बना कर पात्रता अनुसार शासन की योजननाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया गया। इस शिविर मे सामाजिक न्याय विभाग के आरके पगारे, डाॅ. शरत जैन, डा. सपन गोयल मौजूद थे। शिविर में कुल 56 रजिस्ट्रेशन किए गए। िजसमें 36 अस्थिबािधत, 5 दृष्टिबाधित, 12 मानसिक और 4 श्रवणबधित शामिल थे।