- Hindi News
- एक मिनट मंे सतर्क नहीं हुआ ड्राइवर तो रुक जाएगी ट्रेन
एक मिनट मंे सतर्क नहीं हुआ ड्राइवर तो रुक जाएगी ट्रेन
{360 से अिधक लोको में लगाया गया वीसीडी डिवाइस
राहुलशर्मा|इटारसी
रेलवेने एक वीसीडी नामक नई डिवाइस इंजनों में लगाई हैं जिससे अब रेल ड्राइवर और सहा ड्राइवर फुल टाइम अलर्ट मोड पर ही रहना पड़ेगा। इसके लिए सभी लोको (इंजन) में एक ऐसी डिवाइस लगाई गई है जो कि इन्हें सचेत रहकर अपनी मौजूदगी की सूचना देने पर मजबूर कर रही हंै। जानकारी के अनुसार अलर्ट करने वाला यह डिवाइस पहले तो पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ लोको में लगाया गया था लेकिन रेलवे ने अब इसे शत-प्रतिशत लोको में लगा दिया है। यदि किसी कारण से चालक या सहा चालक इंजन में एक मिनट तक कोई एक्टिविटी नहीं करता है, तो इंजन स्वयं अगले आठ सेकंड तक एक वीप देगा उसके बाद ट्रेन में स्वत: ब्रेक लग जाएंगे और ट्रेन रुक जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार इटारसी के डीजल शेड एसी शेड के सभी 360 से अधिक लोको में यह डिवाइस लगाया जा चुका है।
क्या है वीसीडी
डिवाइस लगने के बाद लोको चलने के दौरान चालक/परिचालक की सजगता का 100 प्रतिशत कंफर्मेशन हो गया है। यदि चालक एक मिनट 16 सेकेंड तक लोको में कोई भी काम नहीं करेगा तो ट्रेन अपने आप ही रुक जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि चालक/परिचालक के साथ जहरखुरानी, बेहोशी, गंभीर स्वास्थ्य खराब हो जाने या किसी अन्य दुर्घटना के शिकार हो जाने के बाद वीसीडी लोको में कोई भी क्रिया नहीं होने के कारण 1 मिनट 16 सेकेंड बाद स्वतः ही ट्रेन को रोक देगा जिससे दुर्घटना नहीं होगी। इस संबंध में सीनियर डीएमई एसके सिंह ने बताया कि तकनीक तो बहुत पहले ही चुकी थी लेकिन डिवाइस सफल होने पर इसे सभी डीजल एसी लोको में लगाया गया है।
यह है डिवाइस का फायदा