पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए रेलकर्मी देंगे एक दिन का वेतन

बाढ़ पीड़ितों के लिए रेलकर्मी देंगे एक दिन का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरमें आई भीषण बाढ़ में प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ उठने लगे हंै। विभिन्न संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर धन-संग्रह कर अलग-अलग माध्यम से पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचा रही हैं। मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा ने शहर के रविशंकर नीमबाड़ा, सराफा बाजार, चावल लाइन और जवाहर बाजार क्षेत्र के दुकानदारों से कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पैसे इकट्‌ठा किए। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि पूरे जिले में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा 50 हजार से अधिक राशि इकट्‌ठा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों के लिए दी जाएगी। धन संग्रह करने के दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, शिवकिशोर रावत, दीपक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र तिलोटिया, पार्षद यज्ञदत्त गौर सहित अन्य अन्य लोग उपस्थित थे। पश्चिम मध्य रेल के सभी अधिकारी कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने वेतन से एक दिन की राशि स्वेच्छिक रूप में देंगे। यह निर्णय पमरे के सभी अधिकारी कर्मचारियों की सहमति से लिया गया है।

इटारसी। बाढ़ पीिड़तों की सहायता के लिए बाजार क्षेत्र में किया धन-संग्रह।

सरस्वती शिशु मंदिर आज करेगा धन संग्रह

जम्मू-कश्मीरमें आई बांढ़ ने हजारों लोगों को घर से बेघर कर दिया। पीड़ितों की मदद के लिए पूरे प्रांत के सरस्वती शिशु मंदिर बुधवार को धन-संग्रह करेंगे। जिसके अंतर्गत पूरे जिले के सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा भी धन एकत्रित किया जाएगा।