सर्पदंश से ग्रामीण की मौत
इटारसी। बीतीरात सांप के काटने से एक आदिवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। केसला थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि ग्राम बारदा निवासी मुन्नालाल कोरकू (40) अपने साथियों के साथ मिलकर तवा नदी किनारे मछली पकड़ने गया हुआ था। इन लोगों ने खाना बनाने के लिए नदी किनारे एक अस्थायी डेरा बना रखा था। मंगलवार रात 7.30 बजे जब सभी लोग खाना बनाने के लिए लकड़ी बीन रहे थे, उसी समय डेरे के पास मुन्नालाल को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।