पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो ने फूंका भुट्टो का पुतला

भाजयुमो ने फूंका भुट्टो का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो ने फूंका भुट्टो का पुतला

इटारसी। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र बिलावल भुट्टो द्वारा कश्मीर पर दिये गये विवादास्पद बयान पर भाजयुमो इटारसी द्वारा भुट्टो का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहली लाइन स्थित युवा मोर्चा कार्यालय से भुट्टो का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जय स्तंभ चौक पर पहुंचे और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए विलावल भुट्टो के विरोध में नारे लगाए। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के एक गैर जिम्मेदार नेता है। उनके द्वारा दिया गया यह बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं बचकाना है।











पुतलादहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगर महामंत्री राजेन्द्र तोमर, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर, शिवकिशोर रावत, रईस कुरैशी, अरूण चौधरी, नगर उपाध्यक्ष हरगोविंद राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल चौरे, ऋषि दुबे, जिला मंत्री आरिफ खान, नगर अध्यक्ष सौरभ सोलंकी सहित भाजपा और युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।