पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्ताव 65 लाख का, पहली किश्त में मिले सिर्फ पांच लाख रुपए

प्रस्ताव 65 लाख का, पहली किश्त में मिले सिर्फ पांच लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| पुलिसहेड क्वार्टर भोपाल ने इटारसी जीआरपी द्वारा भेजे गए कॉलोनी की मरम्मत के 65 लाख के प्रस्ताव पर फिलहाल प्रथम किश्त के रूप में केवल पांच लाख की राशि मंजूर कर इटारसी भेजी है। चूंकि कालोनी की मरम्मत का काम नपा को करना है इसलिए मंगलवार को डीएसपी (रेल) सायलस हेरल्ड ने मरम्मत से संबंधित फाइल को नगर पालिका की भवन शाखा को सौंप दिया है। श्री हेरल्ड ने बताया कि दो महीने पहले बदहाल पड़ी जीआरपी कालोनी की सड़क, पेयजल, सीवर तथा क्षतिग्रस्त भवनों को लेकर डीआईजी के निर्देश के बाद नगर पालिका द्वारा सर्वे कर एस्टीमेट बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा था। जहां एसआरपी अवधेशपुरी गोस्वामी ने पुलिस हेडक्वार्टर में मांगे गए 38 लाख की राशि को 65 लाख 53 हजार 500 रुपए का अनुमोदन करते हुए उसे पीएचक्यू से स्वीकृत कराया। वैसे तो बदहाल कालोनी के विकास के लिए और अधिक राशि की मांग की थी लेकिन वह स्वीकृत ही नहीं हो पाई। मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सीएमओ और डीएसपी रेल को कालोनी का पुन: सर्वे कर वहां बने ऐसे मकानों को जिनकी हालत ज्यादा खराब है, उन्हें तोड़कर पुन: निर्माण, पेयजल, सड़क, सीवर और क्षतिग्रस्त छत हेतु सबसे पहले कार्य करने को निर्देशित किया है। मंगलवार को जीआरपी स्टाफ ने नपा को मरम्मत संबंधी फाइल सौंप दी है।