- Hindi News
- बूढ़ी माता सबस्टेशन पर हुआ मेंटेनेंस का काम, 4 घंटे तक बंद रही बिजली
बूढ़ी माता सबस्टेशन पर हुआ मेंटेनेंस का काम, 4 घंटे तक बंद रही बिजली
बूढ़ीमाता सबस्टेशन पर सोमवार को मेंटेनेंस का काम करने के लिए सुबह 9 बजे से विद्युत वितरण कंपनी ने शहर के एक दर्जन इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। जिसे मेंटेनेंस का काम पूरा हो जाने पर चार घंटे बाद दोपहर 1 बजे चालू किया। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर शहर के सरकारी अस्पताल पर पड़ा। बिजली नहीं होने से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में गर्मी और उमस के कारण मरीज परेशान रहे। वहीं कई पिता भवन के बाहर और गलियारे में अपने नवजात शिशु को चुप कराते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण लोगों ने वापस कूलर चालू करने की प्रबंधन से मांग की थी। लेकिन जिसके बाद भी प्रबंधन ने वार्डों में कूलर चालू ही नहीं किए। सोमवार को बिजली नहीं होने से अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा है।
कब और कहां हुआ मेंटेनेंस का काम
मामला एक।
सनखेड़ा नाका के पास विद्युत ट्रांसमीशन कंपनी टू जेड द्वारा 11 अप्रैल को करीब 250 मीटर नई केबल बिछाने का काम किया गया था। जिसके कारण पुरानी इटारसी फीडर को चार घंटे तक सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखा था।
मामला दो।
पीपल मोहल्ला सब स्टेशन पर 16 अप्रैल को मेंटेनेंस काम किया गया। जिसके कारण सबस्टेशन से 5 घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी।
मामला तीन।
पीपल मोहल्ला और ट्रैक्टर स्कीम सबस्टेशन पर 25 अप्रैल को पाॅवर ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण का काम किया गया। जिसके कारण शहर की बिजली की साढ़े ग्यारह घंटाें तक सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक कटौती की गई।
मामला चार।
ट्रैक्टर स्कीम सबस्टेशन पर 15 मई को मेंटेनेंस काम किया गया। जिसके कारण पुरानी इटारसी फीडर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बंद रखा गया। इसी दिन सूरजगंज में नए ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए न्यास कालोनी, प्रतापपुरा सहित अन्य इलाकों की बिजली सुबह 10 बजे बंद कर दी गई जिसे दोपहर 12.30 बजे चालू किया जा सका।
मामला पांच।
बूढ़ी माता सबस्टेशन पर 2 जून को वीसीबी को बदला गया। जिसके कारण सबस्टेशन पर लगे मालवीयगंज पर लगे मालवीयगंज और ग्रामीण फीडर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहे।
मामला छह।
14 जून को मेंटेनेंस काम के चलते बिजली के तारों के ऊपर लगी पेड़ की टहनियों की कटाई की गई। इस दौरान शहर