- Hindi News
- खाने के पैकेट कम किसान ज्यादा, नहीं मिलने पर हंगामा
खाने के पैकेट कम किसान ज्यादा, नहीं मिलने पर हंगामा
सिंचाईमें पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल मैनेजमेंट का गुर सिखाने जल संसाधन विभाग ने जल उपभोक्ता संथाओं और जागरूक किसानों की कार्यशाला का आयोजन किया। इस आयोजन में जितने लोगो बुलाए गए उससे कम भोजन के पैकेट होने से हंगामा हो गया।
पवारखेड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र मे सोमवार को आयोजित इस कार्यशाला का तकनीकी जानकारी देने वाला दूसरा सेशन हंगामे की भेंट चढ़ गया। कुछ जल उपभोक्ता संथा के अध्यक्षों ने गुस्से में आयोजनकर्ता जल संसाधन विभाग के अधिकारियो को जमकर खरी खोटी सुनाई। बाद में और पैकेट बुलवाए गए मगर वे भी संख्या में कम थे। इन स्थितियों में कई संथा अध्यक्ष और उनके साथ आए जागरूक किसान भूखे ही वापस लौट गए हंगामे के बाद भोजन की व्यवस्था देख रहे एसडीआे को कार्यपालन यंत्री ने जमकर फटकार लगाई।
यह पूरा घटनाक्रम उद्घाटन सेशन में कलेक्टर की विदाई के बाद हुआ। जल संसाधन विभाग के अफसर भी इस आयोजन में अव्यवस्थाओं को लेकर बाद में अफसोस जाहिर करते नजर आए।
खाने के बुलाए थे 120 पहुंचे केवल 100 पैकेट
पैकेट कम पड़ते ही फूट पड़ा गुस्सा
भोजन व्यवस्था गड़बड़ा गई थी
^हमनेअच्छे उद्देश्य से यह आयोजन किया था पर यह मानना ही पड़ेगा की अव्यवस्थाओं से हमारे आयोजन में व्यवधान हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अधिक लोग जाने से भोजन व्यवस्था गड़बड़ा गई। हम व्यवस्था बना रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने संयम और समझदारी का परिचय देने की जगह हंगामा शुरू कर दिया।^ -एके जाटव, कार्यपालनयंत्री, तवा परियोजना इटारसी
पूरेकार्यक्रम में अव्यवस्था थी
^पूरेकार्यक्रम में ही अव्यवस्था थी। जिस उद्देश्य से आयोजन हुआ वह पूरा नहीं हुआ। हॉल छोटा था हम लोग भी भूखे रह गए। बाद में भी पिपरे साहब ने महज 20 पैकेट बुलाए जबकि 70-80 लोग खाने का इंतजार कर रहे थे। जब निमंत्रण दिया था तभी अंदाज लगा लेना था कि कितने लोगों के भोजन की व्यवस्था करनी पड़ेगी।^ -राकेश दुबे, अध्यक्षजल उपभोक्ता संथा, गुजरवाड़ा
कार्यपालन यंत्री ने एसडीओ को लगाई फटकार
पिपरेजी आपकी वजह से आज नाक कट गई : जाटव
स्थान:-कृषिविज्ञान केंद्र प्रांगण पवारखेड़ा।
समय:-सोमवारदोपहर 2.40 बजे।
जबकिसानों और अध्यक्षों ने अपनी भड़ास निकाली तो कार्यपालन यंत्री अशोक जाटव ने एसडीओ एसके पिपरे को भोजन व्यवस्था फेल होने पर नाखुशी कुछ इस तरह जाहिर की…।
जाटव:-पिपरेजी, देख