- Hindi News
- स्कूल रूपी मंदिर से मिलती है संस्कारों की धरोहर: पटेल
स्कूल रूपी मंदिर से मिलती है संस्कारों की धरोहर: पटेल
{नवोदय विद्यालय में हुआ भूतपूर्व छात्र सम्मेलन
नगरसंवाददाता|इटारसी
विद्यालयएक मंदिर है जहां से स्टूडेंट्स संस्कारों की धरोहर लेकर जाते हैं और अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। यह बात गांधी मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट ऑफिसर डॉ. नर्मदाप्रसाद पटेल ने जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा में आयोजित भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में कही। पूर्व छात्र सम्मेलन में सत्र 1994 से 2013 तक के पूर्व छात्र शामिल हुए।
कार्यक्रम को पूर्व छात्र अनुराधा चौधरी, गौरव त्रिपाठी, प्रतीक शर्मा, हितेश खींची, डॉ.मनमोहन, देवेंद्र पटेल, इला ठाकुर ने भी संबोधित कर अपने अनुभव सुनाए।
इस अवसर पर प्राचार्य विदु बाजपेयी ने वैज्ञानिक रिसर्च सेंटर में पदस्थ डॉ.अनीता तिलवारी, बाल विशेषज्ञ डॉ.शिवशंकर करोड़े, डॉ.अरुण मीणा, भिम्मा रेड्डी प्रवर्जन, डॉ.मोहन पटेल, सेलटैक्स ऑफिसर दीपक मांझी जैसे ऊंचे पदों पर पदस्थ स्कूल के भूतपूर्व छात्रों को भी सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षक, पूर्व छात्र और स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे।