पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सल बॉक्स में ग्रीस की आई कमी, एक घंटे लेट हुई ट्रेन

एक्सल बॉक्स में ग्रीस की आई कमी, एक घंटे लेट हुई ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कोच एस-7 के एक्सल बॉक्स सामान्य तापमान से 10 डिग्री अधिक गर्म था

नगरसंवाददाता|इटारसी

ट्रेनके एक कोच के एक्सल बॉक्स में ग्रीस की कमी जाने से इटारसी स्टेशन पर एक ट्रेन का एक घंटे तक खड़ा रखा गया। जानकारी के अनुसार वाराणसी से रामेश्वरम की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 14260 रामेश्वरम एक्सप्रेस के कोच एस-7 के एक्सल बॉक्स में ग्रीस की कमी गई। मामले की जानकारी तब लगी जब ट्रेन इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म 5 पर सोमवार सुबह 10.50 बजे आई।

प्लेटफार्म पर ट्रेन के खड़े होते ही ऑन ड्यूटी स्टाफ के गैंगमैन ने सभी कोचों के एक्सल बॉक्स को चैक किया। उसी समय गैंगमैन को कोच एस-7 के एक्सल बॉक्स सामान्य तापमान से 10 डिग्री अधिक गर्म लगा। जब बॉक्स को खोलकर देखा गया तो उसमें ल्यूब्रीकेंट ग्रीस कम मिला। जिसके बाद उसमें ग्रीस को डाला गया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन एक घंटा लेट हो गई। ट्रेन के एक घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़े रहने को लेकर कुछ यात्रियों ने विरोध किया लेकिन जब उन्हें मामला समझाया गया तो वह अपनी-अपनी बर्थ पर जाकर बैठ गए। ट्रेन को दोपहर 11.50 बजे आगे की ओर रवाना कर दिया गया।