बार बार पर्चे टलने से विद्यार्थी परेशान
{जानकारी नहीं मिलने के कारण परेशान होते हैं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले स्टूडेंट्स
नगरसंवाददाता|इटारसी
सोमवारको 13 कक्षाओं के पर्चे निरस्त हुए। पहले से जानकारी नहीं होने के कारण दूर- दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से स्टूडेंट्स पर्चे देने सुबह, दोपहर और शाम की पारी में कॉलेज पहुंच गए। छात्रा संगीता यादव, कविता सोनी ने बताया कि कॉलेज पहुंचने पर पता चला की भोपाल में चल रहे इज्तिमा की दुआ के कारण 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। राहुल सेन ने बताया कि इससे पहले भी परीक्षा निरस्त हुई थी सही जानकारी नहीं होने के कारण कॉलेज आने पर ही पर्चों की तारीख में फेर बदल होने की बात पता चलती है। ऐसे में परीक्षा के समय में दूर गांव से आने जाने में पूरा दिन खराब होता है। खास बात यह है कि चुनाव के कारण कुछ पर्चों की तारीख बदलकर 8 दिसंबर की गई थी लेकिन कुछ दिन पहले ही दोबारा 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ रहा है।
आजदोबारा होगा पर्चा
15नवंबर को हुआ बीकॉम पहले सेमेस्टर का कंप्यूटर एप्लीकेशन का पर्चा आउट ऑफ सिलेबस आने के कारण बीयू ने पर्चा निरस्त कर दिया था। बीकॉम का यह पर्चा 9 दिसंबर को दोपहर 3 से 6 बजे की पारी में होगी।
यह हो रही समस्या
>पर्चे के एक या दो दिन पहले ही बार बार पर्चे की तारीख बदलने से समय पर स्टूडेंट्स को सूचना नहीं मिल पाती और स्टूडेंट्स परीक्षा देने कॉलेज पहुंच जाते हैं।
> बार-बार परीक्षा निरस्त होने के कारण परीक्षा का समय बढ़ता जा रहा है जिसके कारण अगले सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सकेगा।
> पूरे टाइम टेबल की बजाए पर्चों में फेर बदल होने से कई स्टूडेंट्स समय पर पर्चा देने से चूक गए हैं। ऐसे में परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है।
गांव से आने वाले स्टूडेंट्स परेशान हैं
^बार-बारपर्चों की तारीख बदलने से स्टूडेंट्स परेशान हो रहे हैं। अभी तक तीन बार पर्चों की तारीख आगे बढ़ाई गई है। पर्चों की तारीख भी एक या दो दिन पहले ही बढ़ाई जाती है ऐसे में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स को सूचना देना संभव नहीं हो पाता। दूर गांव से आने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ता है।^ -डॉ.एलएल दुबे, प्राचार्यएमजीएम कॉलेज इटारसी