- Hindi News
- सेंट्रल जोन ने 19 बार के विजेता साउथ को हराया
सेंट्रल जोन ने 19 बार के विजेता साउथ को हराया
इटारसी| जबलपुरसीक्यूए (डब्लयू) जीसीएस में बीसवीं अखिल भारतीय अंतरक्षेत्रीय डीजीक्यूए कबड्डी प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन की टीम विजेता रही। 2 से 5 दिसंबर तक हुई अखिल भारतीय अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में फाइनल मैच साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच हुआ। सेंट्रल जोन की टीम ने 24- 12 के अंतर से साउथ जोन का पराजित किया। उल्लेखनीय है कि सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने लगातार 19 बार विजेता रही साउथ जोन की टीम को 12 प्वाइंट के अंतर से पराजित किया है। सेंट्रल जोन की टीम के कप्तान सीपीई इटारसी के जितेंद्र यादव रहे। यादव ने बताया कि टीम में सांवरनेर के विजय सिंह, धनराज सिंह यादव, सत्येंद्र यादव, दिलीप सिंह सोलंकी, महेश गोड़, परमूलाल यादव, प्रेमसिंह, एके मिश्रा शामिल थे। टीम की उपलब्धि पर कोच बचन कुमार, छोटेलाल, राजकुमार खरे, लेफ्टिनेंट कर्नल संजय बक्शी ने खुशी जताई है।