नगर संवाददाता|इटारसी
नगर संवाददाता|इटारसी
जनपदपंचायत केसला द्वारा नि:शक्त युवक और युवतियों के लिए सोमवार को जनपद परिसर में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जनपद के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के करीब 23 नि:शक्त पहुंचे। जिसमें 6 लड़कियां और 17 लड़के थे। जनपद सीईओ आरएस कुशवाह ने बताया कि इस सम्मेलन में सभी वर्ग और सभी तरह के नि:शक्त पहुंचे थे। इनके साथ इनके अभिभावक भी मौजूद थे। सीईओ ने बताया कि सभी नि:शक्तों का पंजीयन किया गया और उनका आपस में परिचय करवाया गया। जिससे कि भविष्य में अपनी संभावना और पसंद के आधार पर अपना जीवन साथी चुन सके। उन्होंने बताया कि यदि वे विवाह करते है तो उनका मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विवाह करवाया जाएगा। इस तरह के जोड़े को विवाह पर पचास-पचास हजार की राशि भी प्राप्त होगी। यदि यह इंटरकास्ट विवाह होगा और यदि वर या वधु में से कोई भी एक सामान्य वर्ग से और एक आरक्षित वर्ग से होगा तो शासन के नियम से वह राशि अलग होगी। अब यह राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दी गई है। इस सम्मेलन में पहुंची एक एनजीओ की प्रतिनिधि सारिका ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था इन युवाओं में आपसी समझ और पंसद को बनाने के लिए परामर्श देगी।
जनपद में निशक्त परिचय सम्मेलन में पहुंचे 23 युवा