पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शंकर मंदिर में आयोजनों की अनुमति

शंकर मंदिर में आयोजनों की अनुमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी : गांधीनगरस्थित शंकर मंदिर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ अब सांस्कृतिक और सामाजिक गतविधियों का केंद्र बनेगा। मंदिर समिति ने परिसर में वार्ड के बच्चों के सामूहिक और एकल जन्मोत्सव मनाने की अनुमति दे दी है। गतिविधियों के आयोजन का शुभारंभ वार्डवासी दीपक भोला ने अपने पुत्र दीपांशु का जन्मदिन मनाकर की। उल्लेखनीय है कि वार्ड की मोहल्ला विकास समिति की पहल से मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया है। समितियों सदस्यों ने बताया कि लगातार आयोजन होने से मंदिर में रखरखाव और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।



इस बात को ध्यान में रखते हुए समिति ने मंदिर परिसर में सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की अनुमति देने का निर्णय वार्डवासियों की सहमति से लिया है।