पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टर्मिनल एक्सप्रेस फिर चली लेट

टर्मिनल एक्सप्रेस फिर चली लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी : गाड़ीसंख्या 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस लगातार तीसरे दिन भी लेट चली। सोमवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे ही देरी से चली। सोमवार को सबसे ज्यादा लेट ट्रेन नई दिल्ली एक्सप्रेस (22404) चली। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही थी। वहीं गाड़ी संख्या 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चली।



इसके अतिरिक्त थीरुकुरल एक्सप्रेस (12642), समता एक्सप्रेस (12808), छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238), स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12782) दो-दो घंटे की देरी से चली। गाड़ी संख्या 12138 पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से 3 घंटे और गाड़ी संख्या 12361 आसनसोल-मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे से भी अधिक की देरी पर चली।