- Hindi News
- तीन ट्रेनों में हुई पांच चोरियां, सभी घटनाएं एसी कोचों की
तीन ट्रेनों में हुई पांच चोरियां, सभी घटनाएं एसी कोचों की
जीआरपीइटारसी में शुक्रवार को तीन ट्रेनों में हुई चोरियों की घटना में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इनमें से दो ट्रेनों में चोरी की दो-दो वारदाते हुई हैं। यह सभी घटनाएं ट्रेनों के एसी कोचों में घटी हैं। जीआरपी प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि संघमित्रा एक्सप्रेस के कोच ए-1 की बर्थ 29 13 पर बैंगलोर निवासी अनंत माथुर (22) के साथ यात्रा कर रही महिला परिजन का पर्स चोरी हो गया जिसमें 25 हजार रुपए का सामान रखा हुआ था। एक अन्य घटना में यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के कोच ए-1 में यात्रा कर रहे ओमप्रकाश (50) का 5 हजार कीमत का एक मोबाइल और एक अन्य यात्री राजबहादुर (65) के साथ यात्रा कर रही महिला यात्री का उसी कोच से लेडीज पर्स चोरी हुआ जिसमें 25 हजार रुपए का सामान रखा हुआ था। इसके अतिरिक्त एक और घटना में तमिलनाडु एक्सप्रेस के कोच ए-2 की बर्थ 39 में यात्रा कर रहे इंद्रकुमार के दो मोबाइल (कुल कीमत 45 हजार रुपए) और उसी ट्रेन के कोच एचए-1 की बर्थ 18-20 पर यात्रा कर रहे सौरभ द्विवेदी के दो मोबाइल (कुल कीमत 12 हजार रुपए) चोरी हो गए। जीआरपी ने पांचों घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया है।