- Hindi News
- कामायनी एक्सप्रेस में हुई यात्री के साथ जहरखुरानी
कामायनी एक्सप्रेस में हुई यात्री के साथ जहरखुरानी
इटारसी| बीतीरात कामायनी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को बेहोशी की हालत में जंक्शन पर उतारकर जीआरपी ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही यात्रियों की शिकायत पर संदेह के चलते एक अन्य यात्री को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कामायनी एक्सप्रेस से उतारा गया यात्री बेहोश होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ है, लेकिन ट्रेन के अन्य यात्रियों के अनुसार भुसावल स्टेशन पर चाय पीने के बाद ऊपर सो रहा यात्री अचानक चलती ट्रेन में ही नीचे की बर्थ पर गिरा था। उसकी सीट पर हरदा स्टेशन पर बैठे एक अन्य यात्री को कोच के ही यात्रियों द्वारा शक के आधार पर उसे जीआरपी को सौंपा है।
फिलहाल जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की है।