सड़क हादसे में दो घायल
इटारसी| औद्योगिकक्षेत्र खेड़ा में शुक्रवार को एक ट्राले ने दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सुबह 9 बजे के करीब उस समय हुई जब बाइक सवार जितेन्द्र चौधरी अपने साथी राजकुमार के साथ अभिषेक फैक्ट्री बुधनी में ड्यूटी पर जा रहा था। घटना के बाद युवकों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने ट्राला क्रमांक एचआर 68 4507 के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।