पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलन समारोह: सातवें वेतन आयोग की मांग

मिलन समारोह: सातवें वेतन आयोग की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| सातवांपे कमीशन लागू करने लगातार बैठक और आंदोलनों का दौर जारी है। 50 फीसदी डीए मर्ज करने को लेकर भी चर्चा चल रही है। फैक्टरी के प्राइवेटाइजेशन को लेकर भी फेडरेशन विरोध दर्ज करा रहा है। यह बात आईएनडीडब्ल्यूएफ (इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर फेडरेशन) के जनरल सेक्रेटरी आर श्रीनिवासन ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सदस्यों काे बताई। इंटक के तत्वावधान आर्डिनेंस फैक्टरी स्थित सतपुड़ा भवन में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, हरदा विधायक आरके दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, इंटक अध्यक्ष वीरेंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष एनएस चौहान, गुरदयाल सिंह, जयमूर्ति मिश्रा, अरुण दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों और आईएनडीडब्ल्यूएफ के पदाधिकारियों ने सातवें पे कमीशन, 50 फीसदी डीए मर्ज करने, सौ प्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति देने, आयुधनिर्माणियों में निजीकरण का विरोध करने और नई भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर लगातार शासन और मंत्रालय से हो रही चर्चा की विस्तार से जानकारी दी गई।







सम्मेलन में इंटक, आईएनडीडब्ल्यूएफ, आयुध निर्माणी मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन इंटक के जिला उपाध्यक्ष एनएस चौहान ने किया।