पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया

भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| शहरके नाले मोहल्ले में रविवार रात को हुई गदर के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर वार्ड 24 से भाजपा की टिकट पर चुनाव हारने वाले शहनवाज बैग, जिला हज कमेटी अध्यक्ष जाहिर अली, छेंगा और मुर्तजा के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राहुल देवहरे (25) ने अपनी एफआईआर में बताया कि रविवार रात 8 बजे शहनवाज बैग और अन्य घर के बाहर बैठे उसके चाचा चंद्रमोहन को मारपीट रहे थे। उसने जाकर बीचबचाव किया तो उसके साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने रविवार रात को फरियादी की एमएलसी कराई और सोमवार को मामला दर्ज किया।