- Hindi News
- नवरात्रि में ना हो बिजली कटौती, मवेशी पकड़वा दो
नवरात्रि में ना हो बिजली कटौती, मवेशी पकड़वा दो
जावरा | नवरात्रि,दशहरा और ईद के मद्देनजर मंगलवार देरशाम सिटी थाने में शांति समिति गरबा आयोजकों की बैठक हुई। एसडीओपी के.के. व्यास, तहसीलदार अनिल भाना, टीआई अजय सारवान ने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। लोगों ने नवरात्रि में रात्रिकालीन कटौती नहीं करने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की। गरबा आयोजन के समय को लेकर भी चर्चा हुई। नपाध्यक्ष निर्मला हाड़ा समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।
शांतिपूर्णमनाएं त्योहार-रोजाना/रिंगनोद |नवरात्रि,दशहरा, बकरीद मोहर्रम को लेकर ग्राम रक्षा समिति गरबा आयोजकों की बैठक हुई। रोजाना में एसडीओपी के.के. व्यास ने बैठक ली। रिंगनोद में टीआई एम.एस. परमार ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।