- Hindi News
- पुलिस ने मूर्ति स्थापना से मना किया, हंगामा
पुलिस ने मूर्ति स्थापना से मना किया, हंगामा
भास्कर संवाददाता| जावरा/हाटपिपल्या
हाटपिपल्यामें मंगलवार को पुलिस चौकी के पास मूर्ति स्थापना गरबा करने से मना करने पर विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। एसडीओपी ने समझाइश दी। इसके बाद ग्रामीण अन्य जगह आयोजन के लिए राजी हुए।
हाटपिपल्या के नई आबादी क्षेत्र में लोग चौकी के पास सरकारी जगह पर मूर्ति स्थापना करना चाहते थे। मंगलवार शाम उन्होंने गरबा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी। चौकी प्रभारी एम.एल. पंवार ने रोका तो लोग आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ने पर एसडीओपी के.के. व्यास, बड़ावदा थाना प्रभारी जी.एस. मंडलोई मौके पर पहुंचे। एसडीओपी ने ग्रामीणों को चौकी से थोड़ी दूर खाली पड़ी जगह पर आयोजन करने की समझाइश दी। इसके बाद ग्रामीण माने।
तात्कालिकभाषण स्पर्धा कल
रतलाम| हिंदीमास के तहत 25 सितंबर को शाम 5 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में तात्कालिक भाषण स्पर्धा होगी। शाखा प्रबंधक बी. शुक्ला एवं एससी यादव ने बताया शुभारंभ रीजनल मैनेजर संजय कुमार करेंगे।