पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेता की हत्या की सीबीआई जांच हो

भाजपा नेता की हत्या की सीबीआई जांच हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलदार अनिल भाना को ज्ञापन देते मेघवाल समाज के पदाधिकारी सदस्य।

भास्कर संवाददाता| जावरा

भाजपानेता कैलाश सूर्यवंशी की हत्या हुए दस दिन हो गए लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। शूटर तक पहुंचना तो दूर पुलिस को ठोस सुराग तक नहीं मिले। मंगलवार दोपहर मेघवाल समाज ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर सीबीआई जांच की मांग की। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में असफल पुलिस अब प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नेता कैलाश सूर्यवंशी की 14 सितंबर को सुबह 11 बजे रतलाम नाका स्थित गुमटी में अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तत्कालीन एसपी डॉ. जी.के. पाठक समेत जिलेभर की पुलिस ने रंजिश से जुड़े लोगों अन्य 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली। शूटर उसके साथी बाइक चालक के स्कैच भी जारी किए और आईजी वी. मधुकुमार एवं परिजन ने आरोपियों को पकड़वाने पर नकद इनाम की घोषणा की लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हो सकता है। इसलिए इस दिशा में जांच की जा रही है। इसे लेकर परिजन से भी जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी।

सीबीआईजांच करो, आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन-मंगलवार दोपहरमेघवाल समाज संघ ने तहसीलदार अनिल भाना को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें सीबीआई जांच की मांग की गई। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी। मेघवाल समाज के मालवा खंड अध्यक्ष आशाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण परमार, ओमप्रकाश परमार, राजेंद्र सूर्यवंशी, दिलीप सूर्यवंशी, सुंदरलाल सूर्यवंशी, राजाराम चांगेचा, रामचंद्र पंवार राजीव वाघेला आदि मौजूद थे।

हरसंभवप्रयास कर रहे

^अभीआरोपियों का सुराग नहीं मिला है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। प्रॉपर्टी से जुड़े पहलु पर भी जांच शुरू कर दी है। हत्या की गुत्थी सुलझाने में जल्द ही सफलता मिलेगी। के.के.व्यास, एसडीओपीजावरा