पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों के लिए आशियाने बनवाए, खुद झोपड़ी में

लोगों के लिए आशियाने बनवाए, खुद झोपड़ी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेंद्र शर्मा | ढोढर (जावरा)

लोगोंके लिए सरकारी योजना से आशियाने मुहैया करा दिया लेकिन खुद झोपड़ी में रहते हैं। उन्हें अपनी तंगहाली का मलाल नहीं है, बल्कि इस बात का सुकून है कि राजनीति में रहने के बाद भी वे बेदाग हैं।

ये शख्स हैं बरखेड़ी पंचायत के सरपंच लालू भील। 42 वर्षीय लालू ने बताया वे मूलत: छावनी झोड़िया के हैं। 25 साल पहले पिता ऊंकारजी के साथ परिवार मजदूरी करने यहां आया था। तब गांव के मांगीलाल कुमावत ने ढोढर मार्ग पर 2 बीघा जमीन दिला दी झोपड़ी बनवा दी। पंचायत चुनाव में सीट अजजा की हुई तो उन्हें लोगों ने चुनाव लड़वा दिया। इसमें वे 700 वोट से जीते। तब से अब तक 2 हजार की आबादी वाले गांव में 70 लाख रुपए के काम कराए। 25 आवासहीनों की इंदिरा आवास कुटीर भी बनवाई। इसमें उपसरपंच अनोखीलाल कुमावत, वरिष्ठ पंच राघवेंद्र सिंह चंद्रावत का सहयोग मिला।

चुनावनहीं लडूंगा - लालूका कहना है अब चुनाव नहीं लडूंगा। इसलिए किसी पार्टी से नहीं जुड़ा। उन्होंने बताया वे झोपड़ी में प|ी बेटे-बेटी के साथ रहते हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है।

ऐसेलोगों की जरूरत है

^ऐसेईमानदार सरपंच से मैं जल्द मिलूंगा। ऐसे व्यक्ति को राजनीति छोड़ने की बजाय इसमें रहकर लोगों की सेवा करनी चाहिए। हरजिंदरसिंह, एसडीएमप्रभारी सीईओ, जनपद पंचायत पिपलौदा

झोपड़ी के बाहर पलंग पर बैठा सरपंच।