वाटर-कूलर कैमरे का लोकार्पण कल
वाटर-कूलर कैमरे का लोकार्पण कल
जावरा| पिपलौदारोड स्थित लायंस नेत्र चिकित्सालय में रविवार शाम 7.30 बजे आंखों की जांच के आधुनिक कैमरे वाटर कूलर का लोकार्पण किया जाएगा। आयोजन लायंस क्लब करेगा। प्रचार-प्रसार संयोजक हेमंत ठक्कर ने बताया समारोह में अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, समाजसेवी गौरव जग्गी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सी.एल. वर्मा, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. राजेंद्र गर्ग रहेंगे। उन्होंने बताया आधुनिक कैमरे को फंडस कैमरा कहते हैं। इसके द्वारा रेटीना (पर्दा) ग्लूकोमा (कांचबिंद) तथा आंखों के अंदर की सभी बीमारियों की संपूर्ण जांच की जाती है। क्लब अध्यक्ष अरुण संघवी सचिव सजी वर्गीस ने आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।