पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा दानदाताओं का किया सम्मान

छात्रा दानदाताओं का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रा दानदाताओं का किया सम्मान

केरवासा| सादाखेड़ीके सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतिभावान छात्रा दानदाताओं का सम्मान किया। अतिथि स्वामी प्रकाशानंद महाराज (बरखेड़ी), सुशील गर्ग, सागरमल जैन, रुघनाथसिंह आंजना थे। छात्रा ममता कसानिया का विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन होने पर सम्मान किया। ममता 4 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगी। स्कूल संयोजक फतेहलाल धाकड़, रामरतन नायमा, सुनील शर्मा, जावरा कृषि मंडी उपाध्यक्ष हंसराजसिंह ने 100 दानदाताओं का सम्मान किया। जिला प्रमुख सत्यनारायण चक्रधारी, हेमेंद्रराज चौरड़िया, रतनलाल अलोलिया, शंकरलाल प्रजापत मौजूद थे। संचालन चंद्रसिंह पंवार ने किया। आभार रमेशचंद्र धाकड़ ने माना।