पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

भास्कर संवाददाता | आलोट

सोमवारको एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया। जानकारी के अनुसार विक्रम क्लब मैदान के फिरोज पिता शब्बीर (28) ने सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सरकारी अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। यहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

विवाहितालापता

ढोढर| मोरियासे एक विवाहिता लापता हो गई। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार किशनलाल निवासी मोरिया ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि प|ी लीलाबाई 4 सितंबर को घर से बिना बताए तीन बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। रिश्तेदारों में तलाशने पर भी नहीं मिली।

बाइकेंभिड़ी, दोनों चालक घायल- जावरा| फोरलेनपर अरनियापीथा के समीप सोमवार देरशाम बाइक भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार नासिर खां (55) निवासी मंदसौर की मंडी से आए अन्य बाइक चालक पूनमचंद निनामा (25) निवासी रोजाना से टक्कर हो गई। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।