पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास का सौ फीसदी वादा निभाया भाजपा ने

विकास का सौ फीसदी वादा निभाया भाजपा ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास का सौ फीसदी वादा निभाया भाजपा ने

भास्कर संवाददाता | जावरा

नगरविकास का सौ फीसदी वादा भाजपा ने निभाया है। अब इसे जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। ताकि हमें फिर से शहर विकास का मौका मिल सके। यह बात भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कही। श्री राम विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा जिस कार्यकर्ता को जो काम दिया जाए, वह उसे जिम्मेदारी से निभाए। नपा उपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, विजय ओरा, नंदकिशोर सैनी, मंडल अध्यक्ष अशोक जैन ने संबोधित किया। अजयसिंह भाटी, सरोज सांकला, तारुक भाई, अनिल मोदी, भंवर सुराणा, सत्यनारायण पांचाल ने सुझाव दिए। संचालन भाजपा महामंत्री महेश सोनी ने किया तथा आभार अजय सकलेचा ने माना।

25से घर-घर जनसंपर्क - प्रदेशसंगठन के निर्देश पर 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। भाजपा परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों का लेखा-जोखा कार्यकर्ता देंगे। कश्मीर पीड़ितों के लिए राशि इकट्ठी करने के साथ ही जन-धन बीमा योजना की भी जानकारी ली जाएगी।

नपाध्यक्षनहीं पहुंची- बैठकसे नपाध्यक्ष निर्मला हाड़ा नदारद रहीं। सोनी ने बताया नपाध्यक्ष को सूचना दी थी। नपाध्यक्ष ने बताया पारिवारिक काम से रतलाम गई थी।

बड़ावदा| एकजुटतासे ही जीत तय होगी। ये बात भाजपा बड़ावदा मंडल प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कही। वे कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। महामंत्री रामरतन नायमा, नपं उपाध्यक्ष अनिल अवस्थी, मंडल अध्यक्ष हिम्मतसिंह रूपड़ी, पूर्व नपं अध्यक्ष पवन चावड़ा, नपं अध्यक्ष शांतिलाल कटारिया आदि मौजूद थे। संचालन प्रदीप मेहता ने किया।