तुम्हारी लड़की को उठा ले जा रहा हूं...
समाजजन ने सिटी थाने में दिया आवेदन
जावरा|नानासाहब का मोहल्ला निवासी एक युवती का अपहरण हो गया। उसकी ढाई माह बाद शादी है। परिजन के साथ ही समाजजन ने सोमवार दोपहर सिटी थाने में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
टीआई प्रेमपालसिंह चौधरी को दिए आवेदन में बताया 2 फरवरी दोपहर में वाजिद पिता शकील खान निवासी जेल रोड नाना साहब का मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय युवती का अपहरण कर ले गया। 6 फरवरी को नसिराबाद (राजस्थान) से उसका फोन आया तुम्हारी लड़की को ले गया हूं। इसके बाद फोन काट दिया। युवती की 3 मई को शादी होने वाली है। परिजन का आरोप है उन्होंने 3 फरवरी को ही थाने में सूचना दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की। टीआई ने बताया परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। उसके बाद से तलाश जारी है। आरोपी युवक के घर दबिश दे चुके हैं। वहां केवल एक बुजुर्ग महिला के अलावा कोई नहीं है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है।