पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर साफ होगा तो सेहत रहेगी सलामत

शहर साफ होगा तो सेहत रहेगी सलामत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसाफ होगा तो हमारी सेहत भी सलामत रहेगी। इसलिए हर घर, मोहल्ले के साथ शहर की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं। इससे पर्यावरण बचेगा और शहर भी खूबसूरत दिखेगा।

यह बात दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर कही। उदयपुर से धर्मगुरु की वाअज का सीधा प्रसारण हुआ। बोहरा बाखल स्थित वजिही मसजिद में आमिल शेख शब्बीर रागीब साहब के नेतृत्व में धर्मगुरु की वाअज का सीधा प्रसारण सुनने समाजजन उमड़ पड़े। सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक प्रचारण हुआ। धर्मगुरु सैफुद्दीन साहब ने 52वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के पैगाम को दोहराते हुए कहा हमेशा देश के प्रति वफादार रहो। जिस मुल्क में रहते हो उस मुल्क के साथ कभी धोखा मत करना। भाईचारे से रहाे। प्रसारण के बाद समाजजन ने जौहर की नमाज पढ़ी। सचिव मुस्तफा भाई तेलवाला, शेख अली हुसैन, मुल्ला हुसैन भाई, मुल्ला कुतुबुद्दीन भाई, ईदरीस भाई मौजूद थे।

केककाटा, गूंजा मौला मुबारक -आलोट| बोहराबाखल स्थित बोहरा मसजिद में सोमवार को 52वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का जन्मदिन मना। समाजजन 53वें धर्मगुरु की वाअज का प्रसारण सुनने मसजिद में एकत्र हुए। इसके बाद आमिल अली हुसैन नसीम ने केक काटा। केक काटते ही मौला मुबारक... गूंज उठा। सचिव ईदरीस बोहरा, राज स्काउट के कमांडर मुर्तजा इजी, मोईज लोखंडवाला, मुल्ला शब्बीर तालवाला, खोजेम राजा मौजूद थे।

वाअजसुनने उमड़े समाजजन -ताल| दाऊदीबोहरा समाज ने सोमवार को धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उदयपुर से सीधे प्रसारण पर धर्मगुरु की वाअज सुनने के लिए समाजजन बोहरा मसजिद में इकट्ठा हुए। कमरूद्दीन बोहरा, कुतुबुद्दीन बोहरा, मोईज भाई, मोहम्मद हुसैन बोहरा, अली हुसैन जिया मौजूद थे।

शरबत पिलाकर मनाई खुशियां

रविवाररात मिलाद की मजलिस हुई। इसके बाद समाजजन को शरबत पिलाया और धर्मगुरु के जन्मोत्सव की खुशियों का इजहार किया। समाजजन ने आमिल शेख शब्बीर रागीब साहब का शॉल इस्तकबाल किया। बोहरा बाखल में आतिशबाजी की। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। समाज के युवकों ने आतिशबाजी से हुए कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डाला।