पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलावृष्टि से 15 लाख की 250 भेड़ों की हो गई मौत

ओलावृष्टि से 15 लाख की 250 भेड़ों की हो गई मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | ताल/असावती/जावरा

तालक्षेत्र में रविवार को ओलावृष्टि से 250 भेड़ों की मौत हो गई। कुछ इलाकों में 90 फीसदी तक फसलें तबाह हो गईं। सोमवार को अधिकारी, जनप्रतिनिधि नुकसानी का जायजा लेने पहुंचे।

रविवार देरशाम ओलावृष्टि से राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले तीन मारवाडिय़ों की 250 भेड़ें मर गईं। पीराराम पिता गोमा मारवाड़ी निवासी बाधा (पाली, राजस्थान), तेजाराम पिता बिजा निवासी भीमालिया, बाकर पिता चालू निवासी देवासी (राजस्थान) ने बताया रविवार शाम 6 हजार भेड़ों को चंबल पुलिया के पास खेत में छोड़ा था। ओलावृष्टि से 250 भेड़ों की मौत हो गई। एक भेड़ की कीमत 6 हजार है।

असावती, भड़का, मरम्या, बोरवनी, कुम्हारी क्षेत्र में रविवार देरशाम ओलों की बारिश हुई थी। इससे रबी फसलों में काफी नुकसान हुआ। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एसडीएम एस.के. मिश्र ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने कलेक्टर से मोबाइल पर चर्चा कर किसानों को मुआवजा दिलवाने का कहा। नायब तहसीलदार स्वाति मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कड़पा ने भी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। राजस्व कृषि विभाग ने नुकसानी का आकलन शुरू कर दिया है।

बारिशसे फसलें खराब-ओलावृष्टि सेताल क्षेत्र के मेलूखेड़ी, माल्या, माधोपुर, ऐरवास, आनाखेड़ी, कारीकरा, सोनगरी, खेजड़िया, करवाखेड़ी, भैंसाना में फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। अलीगढ़ के शंकरलाल गुर्जर, गोकुलसिंह गुर्जर, करवाखेड़ी के राजेंद्रसिंह डोडिया ने बताया ओलों ने मुंह का निवाला छिन लिया। तहसीलदार राजेंद्र लुहाड़िया ने बताया नुकसानी का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।