- Hindi News
- सड़क दुर्घटना में लाइनमैन घायल, रतलाम रैफर
सड़क दुर्घटना में लाइनमैन घायल, रतलाम रैफर
जावरा | जावरा-उज्जैनटू-लेन पर सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लाइनमैन घायल हो गया। लाइनमैन कारूलाल पिता मांगीलाल मालवीय (55) निवासी उकेड़िया सोमवार दोपहर उपलई बिजली उपकेंद्र से घर लौट रहा था। उकेड़िया में घर के बाहर टू-लेन पर बड़ावदा से आए वाहन ने टक्कर मार दी। उसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम रैफर किया गया। टक्कर मारने वाले चारपहिया वाहन की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई थी। उस पर एमपी 09 एसबी 7803 लिखा है।